नाक के अंदर सरसों का तेल डालने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 13:21

सरसों का तेल नाक में डालने से होते हैं ये फायदे (Sarso Ka Tel Naak Me Dalne Ke Fayde In Hindi) :-


गले में खराश की शिकायत होती है दूर

सरसों का तल नाक में डालने से गले में खराश या सूजन की शिकायत से छुटकारा मिलता है। इसलिए अगर किसी के गले में किसी भी तरह की परेशानी है, तो उसे रोजाना रात में गुनगुने सरसों के तेल को नाक में डालना चाहिए।

सर्दी की शिकायत होती है दूर

सरसों का तेल नाक में डालने से सर्दी (Cold) की शिकायत से छुटकारा मिल जाता है। क्योंकि सरसों के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। इसलिए अगर किसी को सर्दी की शिकायत हो, तो उसे नाक में दो-दो बूंद सरसों का तेल डालना चाहिए।

बंद नाक खुल जाता है

सर्दी-जुकाम होने की वजह से नाक बंद हो जाते हैं। जिसकी वजह से सांस लेने में परेशानी होती है। लेकिन अगर आप सर्दी-जुकाम होने पर रोजाना सुबह-शाम सरसों का तेल नाक में डालते हैं, तो इससे बंद नाक खुल जाते हैं।

खांसी की शिकायत दूर होती है

सरसों का तेल नाक में डालने से खांसी (Cough) की शिकायत भी दूर होती है। अगर किसी को कफ वाली खांसी हो, तो उसे रोजाना 2-2 बूंद गुनगुने सरसों के तेल को नाक में डालना चाहिए।

अनिद्रा की शिकायत होती है दूर

सरसों का तेल अनिद्रा (Insomnia) की शिकायत को दूर करता है। अगर किसी को नींद न आने की शिकायत हो, तो उसे रोजाना रात में सोने से पहले नाक में सरसों का तेल डालना चाहिए। इससे नींद अच्छी आती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info